The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर,6 लोग घायल,कार छोड़ चालक फरार

Spread the love

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे अशोक नगर स्थित शराब दुकान के पास से अशोक नगर चौक की ओर गलत दिशा से कार का चालक तेज गति से आ रहा था। उसने पहले एक कार को साइड से टक्कर मार दी। फिर अनियंत्रित कार ने दो बाइक को भी चपेट में लिया। टक्कर लगने से बाइक सवार सहित 6 लोग घायल हुए हैं। कार चालक की इस लापरवाही को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ आक्रोशित हो गई। युवकों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी।हालांकि मौका पाकर कार चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए CIMS भेजा। फिर कार को जब्त कर थाने ले गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *