The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ओमनी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,दो लोग गंभीर रूप से घायल

Spread the love

सरगुजा। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र तेज रफ्तार ओमनी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में 7 लोग सवार थे। जिसमें से दो लोगों को गंभीर चोटे आई है। मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर से किसी परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार उदयपुर जा रहा था। सभी ओमनी कार में सवार थे, तेज रफ्तार ओमनी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में करीब 7 लोग सवार थे जिसमें से दो लोगों को गंभीर चोटे आई है। दुर्घटना अंबिकापुर-बिलासपुर रोड के सींगीटाना के पास हुई है। वहां से जा रहे लोगों ने उनकी मदद की और इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डॉयल 112 से जिला अस्पताल में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार 7 लोग एक ही परिवार के है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor