The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

राज्य भाजपा का 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

Spread the love

80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी 10 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान चलाएगी। प्रदेश के करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इन यात्राओं में मंत्री, सांसद, विधायक समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। अभियान की निगरानी के लिए प्रदेश स्तर पर समिति बनाई गई है, जिसका संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है।राष्ट्रीय भाजपा संगठन के निर्देश पर देशभर में ये अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के साथ जिला स्तर पर भी टीमें तैयार की जा रही हैं और 31 जुलाई तक बैठकें पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।भाजपा प्रदेश के 476 मंडलों पर विशेष फोकस करेगी। हर मंडल में प्रमुख तिरंगा यात्रा के साथ अन्य कार्यक्रम भी होंगे। राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में बड़े स्तर पर आयोजन होंगे और रायपुर की तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *