The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी की छत पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार पकड़ने पहुंचा

Spread the love

पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन OHE लाइन को पकड़ने का प्रयास करने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टाफ ने तुरंत मेन ट्रैक की बिजली सप्लाई बंद करवा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर GRP और RPF के जवान मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तार पकड़ने की जिद पर अड़ा रहा। पुलिसकर्मियों ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक गौरेला क्षेत्र का रहने वाला है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह घर से निकलकर स्टेशन पहुंचा था। आरपीएफ ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor