The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राज्य सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने श्री बच्चन से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति पर की चर्चा

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से राज्य सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता दिया है। श्री द्विवेदी ने आज मुंबई में सिने अभिनेता श्री बच्चन से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बच्चन को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाया और यहां की फिल्म नीति पर चर्चा की। द्विवेदी ने उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनोन्मुखी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor