The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

स्वास्थ्य मंत्री एवं बेमेतरा के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 20 अक्टूबर को जिले में विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Spread the love

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री एवं बेमेतरा के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव 20 अक्टूबर को बेमेतरा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 20 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बेमेतरा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे बेमेतरा में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री सिंहदेव दोपहर तीन बजे वहां आमजनों से मुलाकात करेंगे। वे शाम चार बजे बेमेतरा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री सिंहदेव शाम पांच बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor