The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज शाम पहुंचेंगे रायपुर

Spread the love

रायपुर। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। पुनिया आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक निर्धारित है। बता दें कि राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा में 12 अप्रैल को मतदान होगा और 16 अप्रैल को मतगणना होगी। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दरअसल नवंबर 2021 से खैरागढ़ विधानसभा सीट खाली है। जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद फिर से खैरागढ़ विधानसभा में उप चुनाव कराए जा रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *