The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhMISC

घर में रखा 30 हजार के बर्तन चोरी,थाने में मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में एक मकान का रिपेरिंग के दौरान घर में रखा करीब 30 हजार कीमत की बर्तन चोरी हो गया। मामले की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भानसोज आरंग का निवासी हितेंद्र कुमार साहू 39 वर्ष ने शनिवार 10 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह सुमन कालोनी आरंग में रहता है। वह भानसोज के पुश्तैनी मकान को पिछले करीबन 15 दिनों से रिपेरिंग करवा रहा था, मकान में गांव के ही मिस्त्री लोग काम करने आते थे, अभी भी काम चल रहा है । 08/12/2022 के सुबह करीबन 8.30 बजे वह आरंग में था उसी समय उसे मकान में काम करने वाले मिस्त्री ने फोन से बताया कि प्रार्थी के घर में रखा हुआ सामान बर्तन इत्यादि नहीं दिखाई दे रहा है। जानकारी मिलते ही वह जाकर देखा तो घर में रखा हुआ बर्तन जिसमें पीतल का हंडा 02 नग, पीतल का हउला 06 नग, गंज 02 नग, कटोरा 01 नग एवं 01 नग कोपरा पीतल का कीमती करीबन 30,000/-रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor