The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सुसाइड नोट लिखकर छात्र ने लगाई फांसी

Spread the love

दुर्ग। सेक्टर-4 स्थित बंद पड़े बीएसपी स्कूल परिसर में एक कॉलेज छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दीपांशु वर्मा के रूप में हुई है। जो कल्याण कॉलेज का छात्र था। उसके पिता भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में कर्मचारी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, दीपांशु घर से लापता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने अपनी मां से 100 रुपये मांगे थे, जिसके बाद उसने रस्सी खरीदी और कथित तौर पर फांसी लगा ली। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है, “मुझसे इतनी नफरत के लिए धन्यवाद। मुझे दफनाना नहीं, मेरा अंतिम संस्कार करना।”
हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *