The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

आजम खान को सुप्रीमकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Spread the love


यूपी । समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने कहा कि लंबित मामलों में निचली अदालत से नियमित ज़मानत लें। नियमित ज़मानत मिलने तक अंतरिम ज़मानत जारी रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दो हफ्ते के भीतर संबंधित अदालत के समक्ष नियमित जमानत के लिए आवेदन करने की स्वतंत्रता दी। कोर्ट का कहना है कि सक्षम अदालत द्वारा नियमित जमानत का फैसला होने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी।
सपा नेता आजम खान इन दिनों सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान सिर्फ एक मामले में ही जेल में बंद हैं। कुल दर्ज 89 मुकदमों में से आजम खान को 88 में जमानत मिली हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने 89 वें मामले में आजम खान को अंतरिम जमानत दी है। आजम खान 2019 में वो लोकसभा का चुनाव भी जीते थे। लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वहीं आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम भी इस बार स्वार सीट से जीते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *