The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत के बाद फिर सूर्खियों में छाए सुशांत सिंह राजपूत

Spread the love

मुंबई/रायपुर। बेहद ​ही कम उम्र में बॉ​लीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हार्ट अटैक आने से देर रात मौत हो गई है। उनकी उम्र 40 साल थी। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में 1980 में हुआ था। उन्होंने मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2005 में उन्होंने वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब भी जीता था। बाद में वो टेलीविजन सीरियल्स में नजर आने लगे। सिद्धार्थ ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3’, ‘बालिका वधु’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे सीरियल्स से मशहूर हुए। उन्होंने फियर फैक्टर सीजन 7 भी जीता था। सिद्धार्थ सावधान इंडिया और इंडिया गॉट टैलेंट जैसे शो भी होस्ट कर चुके हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor