The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब भट्ठी के पास मिली महिला की संदिग्ध लाश,हत्या की आशंका

Spread the love

रायपुर। राजधानी में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। तीन से चार दिन पुरानी होने की वजह से लाश से बदबू आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार उरला के देशी शराब भट्टी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश देखी। पुलिस की माने तो लाश तीन से चार दिन पुरानी थी, जिसकी वजह से बदबू आ रही थी। वहीं अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया। उरला पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *