The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट, न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेंगे मैदान में

Spread the love

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से है। इस बीच, भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि हार्दिक पांड्या को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है और पूरी उम्मीद है कि 30 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में वे खेलेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या को कंधे का दर्द बढ़ गया था और उन्हें स्कैनिंग के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा था। अब उन्हें फिट और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। हार्दिक पांड्या को लेकर कहा जा रहा है कि टीम में उनके रहने से बल्लेबाजी को अतिरिक्त गहराई मिलती है। उम्मीद है कि विश्व कप के आने वाले मैचों में वे फिनिश की भूमिका निभाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *