The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि डीईओ से मिले, शिक्षकों के उच्च परीक्षा हेतु अनापत्ति पर किया चर्चा

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र गुप्ता से मुलाकात कर शिक्षक संवर्ग के उच्च परीक्षा व अन्य सेवा के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र अविलम्ब जारी करने की मांग किया. एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए अनुमति के सम्बंध में शिक्षा संहिता में दिए गए निर्देश का उल्लेख करते हुए सत्र 2023-24 हेतु शिक्षकों से 30 जुलाई 2023 तक आवेदन स्वीकार किया गया, लेकिन अनापत्ति प्रमाण पत्र आज पर्यन्त तक जारी नहीं किया गया है, जबकि शिक्षा संहिता के अनुसार ही विगत 15 सितंबर तक अनापत्ति पत्र जारी किया जाना था. डीईओ ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि सहायक शिक्षकों का अनापत्ति प्रमाण पत्र एक हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। शिक्षकों का आवेदन संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग प्रेषित किया गया है. व्याख्याताओं का आवेदन लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर में जमा किया गया था, जिसमें जिले के 54 व्याख्याता का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी हो गया है। चर्चा के दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी, गोकुल जायसवाल, जगदीश साहू आदि उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor