The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

भाजपा सदर बाजार मंडल ने मनाया हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं संगठनात्मक भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ भाजपा जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के स्थापना दिवस के महत्व, संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा, अंत्योदय एवं जनकल्याणकारी संकल्पों को स्मरण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आमजन एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण किया गया तथा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वरिष्ठजनों के सम्मान के माध्यम से उनके संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष एवं योगदान को नमन किया गया।
मंडल पदाधिकारियों एवं पार्षदों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है, जिसमें कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। स्थापना दिवस का यह आयोजन संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं समर्पण का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी जी ने सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *