The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ग्रामीणों ने डीजे बजाने से मना किया तो बारातियों ने कर दी चाकू से हमला,7 लोगों की हालत गंभीर

Spread the love

मुंगेली। मुंगेली जिले के पथरिया थाना के पंडरिया के झाप गांव में शादी समारोह में चाकूबाजी की वारदात हुई है। बारातियों ने जमकर उत्पात मचाने के बाद वधु पक्ष के लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। 7 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इस घटना से इलाके में सनसनी फैली गई। बताया जा रहा है कि शादी में मामूली बात को लेकर वर और वधु पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। बारातियों को वधु पक्ष वालों की बात इतनी बुरी लगी की दोनों पक्ष एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। फिलहाल स्थानीय पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *