The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नहर में बालक के डूबने का मामला:कलेक्टर साहू ने बाल गृह के अधीक्षक को हटाने के दिए निर्देश

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। कलेक्टर रानू साहू ने नहर में बालक के डूबने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बाल गृह के अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए हैं। बाल गृह संचालन में लापरवाही के कारण बालक के बाल गृह से निकलकर नहर में डूबने का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि दर्री स्थित बाल गृह के रहवासी बालक के नहर में डूबने के मामले पर कलेक्टर साहू ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की पूरी जांच के लिए जांच दल गठित कर दी है। साथ ही लापरवाही बरतने के कारण बाल गृह के अधीक्षक को हटाने के निर्देश भी दे दिए हैं। 

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *