The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कंप्यूटर दुकान में साफ-सफाई करने वाले नौकर ने हजारों के सामान कर दिया पार,चोरी की वारदात हुई कैमरे में कैद

Spread the love


रायपुर।राजधानी रायपुर के गंज इलाके में एक कंप्यूटर दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लेने की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक फाफाडीह थाना गंज रायपुर निवासी जयेश पोमल 67 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी के कंप्यूटर दुकान के पीछे गेट का ताला तोड़कर हार्ड डिस्क ,पुराना smps पुराना ups का बैटरी कुल कीमती करीबन 52 हजार 600 रुपये का सामान किसी ने चोरी कर लिया। प्रार्थी ने जब दुकान के बाजू होटल राम आश्रय का सीसीटीव्ही कैमरा देखा तो लक्की सिदार जो उसके दुकान में बीच-बीच में साफ सफाई करने आता था,उसी ने उक्त सामान को चोरी कर ले जाते हुये दिखाई दे रहा है। उक्त दुकान के ताला को तोडकर लक्की सिदार के द्वारा उपरोक्त समान को चोरी कर ले गया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *