The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पान ठेले के पास डिलवरी ब्वाय को बाइक पार्क करना पड़ा मंहगा,बाइक समेत अन्य सामान पार

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के कुशालपुर चौक के पास से जोमेटो कंपनी के डिलवरी व्याय का किसी ने बाईक व उसमें रखा मोबाइल तथा पर्स चोरी कर लिया।मामले की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज करायी गई है।मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान नगर पुरानीबस्ती में किराये के मकान में रहने वाले नोखलाल साहू 26 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी 18 सितंबर को रात्रि करीब 11/30 बजे जोमेटो डिलवरी काम समाप्त करके अपने घर आ रहा था तभी कार्नर हाउस रेस्टोरेन्ट के पास कुशालपुर में जय पान पैलेस के सामने अपनी बाइक अपाचे क्रमांक सीजी 23 के 1299 टाइटेनियम ग्रे रंग को खड़ी करके पास के पान ठेला में गया था । पान ठेला से कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो बाइक वहां पर नही थी। बाइक में ही चाबी लगी हुई थी बाइक की अनुमानित कीमत करीब 60,000/रूपयें है। बाइक के उपर हैंड रखा हुआ था जिसमे उसका रेडमी कंपनी का मोबाईल और पर्स में आईडी कार्ड,पांच बैक का एटीएम कार्ड भी था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कामय कर मामला दर्ज कर लिया है।

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *