The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

डॉक्टर ने शराब के नशे में महिला को जड़े तमाचे,कहने लगा कि क्यों इतना पी ली है,वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

कोरबा। जिले में एक डॉक्टर ने शराब के नशे में महिला को तमाचे जड़ दिए। बीपी लो होने पर महिला इलाज कराने आई थी। मगर डॉक्टर उसे थप्पड़ मारने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर ये कहते भी दिखाई दे रहा है कि क्यों पी ली है रे इतना। मामला मेडिकल कॉलेज का है।
जानकारी के मुताबिक, गेरवानी निवासी सुखमती की तबीयत मंगलवार रात को बिगड़ गई थी। उसे BP लो होने की शिकायत थी। जिसके बाद उसके परिजन किसी तरह से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। उस दौरान रात के वक्त कैजुअल्टी ड्यूटी पर डॉ. गणेश कंवर मौजूद था। बताया गया कि महिला का इलाज करने डॉ.गणेश ही आया। महिला को बेड़ पर लेटा दिया गया था। लेकिन डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ना ही शुरू कर दिया। कहने लगा कि क्यों इतना पी ली है। उस वक्त महिला का बेटा श्याम कुमार डॉक्टर को बोला कि साहब मेरी को मां मत मारिए। लेकिन वह नहीं माना और उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। जिसका वीडियो अब वायरल है। बताया जा रहा है कि महिला ने भी शराब पी रखी थी। इसलिए उसका ब्लड प्रेशर डाउन हुआ। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor