The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मालिक के पैसे हड़पने ड्राइवर ने एक्सीडेंट का रचा साजिश,ड्राइवर समेत एक साथी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर । रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर 2 में चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम करने वाले गगन जैन ने थाने में शिकायत की थी की ड्राइवर योगेंद्र वैष्णव को अक्सर क्लाइंट से रुपए लेने भेजा करते थे। योगेंद्र उनके पास पिछले 3 साल से काम कर रहा था। 23 नवंबर को गगन ने अपने भाई नवीन के पास 5 लाख रुपए लाने के लिए योगेंद्र को भेजा था। नवीन से रुपए लेने के करीब 3 घंटे बाद तक योगेंद्र गगन के दफ्तर नहीं पहुंचा। जब पता लगाया गया तो जानकारी मिली कि योगेंद्र का एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है। बाद में योगेंद्र ने गगन को बताया कि रास्ते में उसे किसी ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद वो सड़क पर गिर गया और इसी बीच किसी ने उसके पास रखे 5 लाख चोरी कर लिए। हादसे और रकम के गायब होने की जानकारी गगन ने पुलिस को दी। जब पुलिस की टीम ने पूछताछ शुरू की तो योगेंद्र के गोलमोल जवाब से पुलिस को शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर योगेंद्र ने जुर्म कबूला अपने मालिक के 5 लाख हड़पने की साजिश रचने वाले ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा है। इसका एक दोस्त भी गिरफ्तार हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor