The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

सवारियों से भरी बस का ड्राइवर हाईवे पर गिरा

Spread the love

THEPOPATLAL हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में 42 बस सवारों की जान बाल-बाल बची है । जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम कालका-शिमला हाईवे पर जाबली के पास हरियाणा रोडवेज की चलती बस का चालक दरवाजा खुल गया और ड्राइवर हाईवे पर गिर गया। बाद में बस पहाड़ से टकरा गई।गनीमत रही कि बस सवार अधिकतर लोगों को चोट नहीं लगी। घटना में चालक समेत पांच लोगों को चोट लगी है। सभी को उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू में ले जाया गया था सूचना मिलने के बाद हाईवे पेट्रोलिंग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor