Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

फिल्म ‘छिछोरे’ को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवार्ड मिला,डायरेक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत को किया डेडिकेट

Spread the love

THEPOPATLAL दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को 67वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवार्ड मिला है। सोमवार को ‘छिछोरे’ फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने ये अवार्ड लिया और इसे दिवंगत एक्टर सुशांत को डेडिकेट किया है और कहा तुमने हमें गौरवान्वित किया। बता दें कि सोमवार को 67वें नेशनल अवार्ड्स फंक्शन का आयोजन हुआ है, जहां पर कंगना रनौत , धनुष और मनोज बाजपेयी को अपनी एक्टिंग के लिए अवार्ड जीता है।
‘छिछोरे’ फिल्म साल 2019 के सितंबर की 6 तारीख को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पहली बार सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर आई थी। सुशांत और श्रद्धा के अलावा इस फिल्म में प्रतीक बब्बर, सिद्धार्थ नारायण, ताहिर राज भसीन, प्रशांत नारायणन और तुषार पांडे सपोर्टिंग रोल्स में नजर आए थे। ‘छिछोरे’ सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट कॉमर्शियल हिट फिल्म थी। इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा का बिजनेस किया था और ‘छिछोरे’ एक्टर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor