The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhMISC

नवापारा चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स की पहली बैठक हुई संपन्न, नये सदस्यों को जोड़ने तथा व्यापारियों के विकास को लेकर हुई चर्चा…

Spread the love

0- नवापारा चेम्बर अध्यक्ष जवाहर जीवनानी ने लिया बैठक, पहली मीटिंग में ही जोड़े पांच नये सदस्य

राजिम। स्थानीय नवापरा चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स इकाई की पहली बैठक सोमवार को संपन्न हुई । जिसमे नवापारा चेम्बई इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष जवाहर जीवनानी ने प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी द्वारा मनोनीत सभी सदस्यों, संरक्षक, अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सचिव एवं कार्यकारी सदस्य की जानकारी दी और सभी का सम्मान किया । बैठक को सम्बोधित करते हुए चेम्बर अध्यक्ष जवाहर जीवनानी ने बधाई देते हुए कहाकि हमें मिलकर काम करना है और अपने व्यापारियो भाइयों के हित पर काम हो यह प्रयास करना है । हमारी चेम्बर ज्यादा से ज्यादा विकास करें इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में सदस्य जोड़ने की बात कही । उन्होंने नवापारा चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभी सदस्यों से नये मेंबर बनाने के लिए सहयोग माँगा । वही इस पहली मीटिंग में ही इकाई के अध्यक्ष जवाहर जीवनानी जी ने नवापारा चेम्बर इकाई में पांच नये सदस्य बनाये है. इन नये सदस्यों में साईं हनुमंत इंडस्ट्रीज, हरिओम राइस इंडस्ट्रीज, गिरीश ट्रेडर्स, गणपति ज्वेलर्स, अशोक एजेंसी शामिल है । जिन्होंने आगे आकर नवापारा चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स इकाई में पंजीयन कराया ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *