The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वेतन गड़बड़ियों से नराज सहायक शिक्षकों ने,विशाल रैली के साथ विधानसभा घेरने निकले शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की में महिला टीचर हुई बेहोश

Spread the love

रायपुर । सहायक शिक्षकों ने बूढ़ातालाब के धरना स्थल से एक विशाल रैली की शक्ल में हजारों शिक्षकों के कदम आगे बढ़े।13 दिसंबर की दोपहर राजधानी की सड़कों पर हंगामा कर दिया है। हम हमारा हक लेकर रहेंगे.लेकर रहेंगे जैसे नारों के शोर के साथ आगे बढ़े। सहायक शिक्षकों के संगठन ने ऐलान कर दिया था कि सरकार लंबे वक्त उनकी बात नहीं सुन रही, इसलिए अब विधानसभा का घेराव करने अपनी बात रखेंगे। पूरे जोश में एक तरफ शिक्षक आगे बढ़ रहे थे। दूसरी तरफ सप्रे स्कूल के पास पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी। जिला प्रशासन के अफसर और पुलिस के DSP रैंक के अफसर भी मोर्चा संभाले हुए थे। शिक्षकों को यहां से आगे न जाने देने की तैयारी थी। बैरीकेडिंग देखकर शिक्षकों का गुस्सा फूटा, नारे बाजी करते हुए सभी प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। धक्का-मुक्की शुरू हो गई।इस बीच एक महिला शिक्षक भीड़ में बेहोश हो गई। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से इसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। काफी देर तक सड़क पर ही धरना देने के बाद अफसरों को अपना ज्ञापन सौंपकर शिक्षक लौटे, सभी ने धरना देने और अब आगे हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *