The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट

Spread the love

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों की एंट्री होने जा रही है। केंद्रीय खाद्य,उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 05 अप्रैल को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। तीन दिन के प्रवास के दौरान वे दो दिन खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों-कस्बों में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।
भाजपा खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में लोधी समाज के वोटों के ध्रुवीकरण के लिए समाज के केंद्रीय नेताओं की एंट्री कराएगी। प्रहलाद सिंह पटेल इसी समाज से आते हैं। भाजपा ने पटेल को इस खास रणनीति के तहत खैरागढ़ उप चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कराया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *