The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

साथ मे काम करने वाला दोस्त ही निकला हत्यारा, मृतक के बाईक के जरिये ही आरोपी तक पहुँच पाई पुलिस

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र में सप्ताह भर पहले हुए युवक के अंधे कत्ल को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दोस्त ही निकला हत्यारा थाना पखांजूर क्षेत्र के ग्राम उडुमगांव के ओटेनाला पुलिया में 30 नवम्बर 2021 को युवक बैसखुराम की खून से सनी लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैसाखू राम बोर गाड़ी में एजेंट का काम करता था और स्थानीय ग्रामीणों को बोर गाड़ी में काम दिलवाता था ,बैसाखू ने घसियाराम को भी बोर गाड़ी में काम दिलवाया था लेकिन काम के बदले मिलने वाली रकम 15 हजार रुपये देने में आनाकानी कर रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद था, 29 नवम्बर को बैसाखू और घसिया की मुलाकात अचानक मानपुर में हो गई, जिसके बाद फिर दोनों के बीच पैसे को लेकर बात हुई, बैसाखु ने गांव से लौटकर पैसा देने की बात कही थी, जिस पर घसिया ने भी उसके साथ गांव चलने की बात कही, दोनो बैसाखू की बाइक पर गांव के लिए रवाना हुए। वहीं रास्ते में घसियाराम ने पेशाब जाने के लिए गाड़ी रुकवाई और बैसाखू के सिर पर अपने पास रखे टंगिया से मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घसियाराम मृतक बैसाखू की बाइक और उसके पास रखे रकम 10 हजार रुपये को लेकर फरार हो गया था ।
जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरु की तो मृतक के बाइक के जरिये ही पुलिस आरोपी तक पहुँच पाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक के पास जैसी बाइक थी वैसी ही बाइक गांव का ही एक युवक चला रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *