The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आरटीओ विभाग में पदस्थ युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या,मंगेतर से थी परेशान

Spread the love

अंबिकापुर। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यहाँ रिश्ता पक्का होने के बाद मंगेतर ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जिससे आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार गोधनपुर निवासी एक युवती की शादी नीरज बारी से 4 साल पहले तय हुई थी। युवती आरटीओ विभाग में काम करती थी। युवती के परिवार एक सदस्य की मौत होजाने से शादी की तारीख आगे बढ़ गई थी। इसके बाद लड़के ने रिश्ता तोड़कर दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। जिससे आहत होकर युवती ने अपने मंगेतर से वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगा ली। इसके बाद युवती के परिजन गांधीनगर थाने में नीरज व उसके परिजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *