The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार कार और डीजल टैंकर में आमने-सामने जबरदस्त भिड़त,2 की मौत एक का इलाज जारी

Spread the love

कोरबा। जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार कार और डीजल टैंकर में आमने-सामने जबरदस्त भिड़त हो गई। जिसमे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। वहीँ एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना कटघोरा थाना के बरपाली गांव के लाल घाट के पास सुबह 9:30 बजे की है। लखनपुर सरगुजा से स्विफ्ट कार क्रमांक CG 15 DV 5941 में सवार 3 शख्स राष्ट्रीय राजमार्ग से कटघोरा की ओर आ रहे थे, तभी सुबह तेज रफ्तार कार सामने से आ रही टैंकर से टकरा गयी। कार की रफ़्तार इतनी तेज थी की टैंकर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गये, घटना के बाद जहां एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीँ 2 लोगों को गंभीर चोट आई थी। जिसमे एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक युवक का इलाज जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor