The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

BSF-पुलिस की कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार और साहित्य बरामद

Spread the love

कांकेर जिला में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का एक खुफिया डंप बरामद किया गया है। यह कार्रवाई कांकेर पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और बम निरोधक दस्ते (BDS) की संयुक्त टीम ने की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के तहत जवानों को जंगल में संदिग्ध सामग्री दिखाई दी, जिसकी जांच करने पर विस्फोटक और नक्सली सामग्री का छिपा हुआ डंप मिला। बरामद सामान में चार भरमार बंदूकें, दो वायरलेस सेट, एक रेडियो, नक्सली वर्दी, दो पाउच, एक चार्जर, एक बैटरी तथा नक्सली साहित्य समेत अन्य सामग्री शामिल है। सुरक्षाबलों ने सभी सामान को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले के संवेदनशील और दूरस्थ इलाकों में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए संयुक्त सर्च अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *