The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMISCNational

युवती को प्रेम जाल में फंसाया फिर दिल्ली ले जाकर बेचा,पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

THEPOPATLAL बिहार के पूर्णिया जिले में एक दर्दभरी घटना सामने आई है। एक युवती को उनके ही प्रेमी ने बेच दिया था। रौटा बाजार रेड लाइट एरिया में एक युवती से जबरन देह व्‍यापार कराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मुक्‍त कराया। साथ ही रेड लाइट एरिया की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी आनंद मोहन गुप्‍ता ने बताया कि तकरीबन 3 साल पहले पश्चिम बंगाल की युवती को एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर दिल्‍ली ले जाकर उन्‍हें बेच दिया। इसके बाद उन्‍हें पंजीपाड़ा लाया गया और वहां से युवती को रौटा बाजार रेड लाइट लाया गया था। डीएसपी ने युवती के हवाले से बताया कि उसके बाद से ही उनसे जबरन देह व्‍यापार कराया जा रहा था।पीड़िता ने इस दलदल से बाहर निकलने के लिए गुहार लगाई थी। इसकी सूचना मिलते ही स्‍थानीय पुलिस ने मंगलवार देर शाम युवती को रौटा बाजार रेड एरिया से मुक्‍त करा लिया। रेड लाइट एरिया की संचालिका तमन्ना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *