The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCNational

मस्जिदों के लाउडस्‍पीकर तीन मई तक बंद करें,वरना हम बजाएंगे हनुमान चालीसा- राज ठाकरे

Spread the love

THEPOPATLAL महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता की वकालत की और जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने यहां एक रैली में अपनी यह मांग भी दोहराई कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए। उन्‍होंने इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को तीन मई से पहले कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
राज ठाकरे ने धमकी दी कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तीन मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दा है क्योंकि लाउडस्पीकर से सभी को परेशानी होती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor