The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

शादी की खुशियां बदली मातम में,जाने पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। रायपुर के तिल्‍दा क्षेत्र के एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल, शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्‍या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार तिल्‍दा के वार्ड नंबर 4 में एक परिवार में शादी के दौरान रस्‍म निभाए जा रहे थे। परिवार के सभी लोग खुश थे। लेकिन शुक्रवार की रात डीजे पर डांस को लेकर हुए दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्‍से में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्‍या कर दी। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने करण सतनामी, प्रकाश साहू, नारद देवांगन, डेढहा उर्फ धनेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor