The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

इन बड़े नेताओं को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब,दिल्ली दंगों से जुड़ा है मामला

Spread the love

THEPOPATLAL दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। नोटिस में हाईकोर्ट ने इन सभी नेताओं से जवाब मांगा है कि उन्हें खिलाफ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए दिल्ली दंगों के मुकदमों में एक पक्ष मानते हुए मुकदमा क्यों नहीं चलाना चाहिए?
जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता की डिविजन बेंच ने इस मामले में दोनों पक्ष के वकीलों की याचिका पर करीब 25 लोगों को नोटिस भेजा है, जिनमें भाजपा के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, , AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान, वारिस पठान, महमूद पार्चा और एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का नाम भी शामिल है। इन सभी पर दंगे भड़काने के लिए हेट स्पीच देने का आरोप है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *