The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

मासूम ने देखा कमरे में युवक को फांसी पर लटकते

Spread the love

जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के खपराभट्टी में रहने वाले एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की जानकारी पड़ोस में रहने वाली एक छोटी बच्ची ने दी। जिसके बाद युवक को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि खपराभट्टी निवासी आयुष पिता नागेश्वर 19 वर्ष जो कि कुछ दिनों से घर में अकेला राह रहा था। पिता के स्वास्थ्य में परेशानी होने के कारण उनकी पत्नी ने बेहतर उपचार के लिये उसे विजयवाड़ा लेकर गई।
आयुष गीदम रोड में मोबाइल दुकान का संचालन करता था। जबकि एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। रोजाना की तरह आज सुबह जब आयुष के रूम का दरवाजा नहीं खुला तो पास में रहने वाली एक छोटी बच्ची खेलते-खेलते आयुष के रूम में झांक कर देखा तो उसे फांसी के फंदे में लटका हुआ देखा।
जिसके बाद उसने पड़ोसी को मामले की जानकारी दी। जहां पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरो से अनुरोध किया गया कि आयुष के शव का पीएम न करें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *