The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बच्चे की हत्या के आरोपी को मजदूरों ने जिंदा जलाया

Spread the love

असम। असम में बच्चे की हत्या के आरोपी को मजदूरों ने जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि जिस युवक को जिंदा जलाया गया है वो मानसिक तौर से बीमार था। घटना डिब्रूगढ़ जिले की है। बताया जा रहा है कि यहां चाय के बागान में काम कर रहे मजदूरों ने युवक को जिंदा जलाया। पुलिस के अनुसार मारे गए युवक पर आरोप था कि शनिवार को उसने एक बच्चे की हत्या कर दी थी।
पुलिस अधीक्षक शिवांतक मिश्रा ने कहा कि लड़का कुछ अन्य लड़कों के साथ सुनीत तांती नाम के एक युवक के बरामदे में खेल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनीत तांती दीमागी तौर से बीमार था। अचानक तांती को गुस्सा आ गया और उसने बच्चे को मार डाला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor