The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कुरूद में 7 वर्षीय बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर लामबंद हो गए। और कुरूद में रैली निकालकर उसे फांसी देने की मांग की गई। इस रैली में शामिल महिलाओं ने बताया कि मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग की गई है, बच्ची के साथ घिनौना हरकत करने वाले को समाज में जीने का अधिकार नहीं है। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध पर चिंता जताई है और राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया है। इधर, स्थानीय लोगों ने कुरूद एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor