The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

निगम आयुक्त ने प्रतिदिन 1 करोड़ का राजस्व वसूलने का दिया लक्ष्य

Spread the love

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने साप्ताहिक टीएल समयसीमा की बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर समीक्षा कर सम्बंधित निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को नगर निगम रायपुर के सभी बड़े बकायादारों को नोटिस जारी कर उनसे सम्पूर्ण बकाया राजस्व वसूलने नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। आयुक्त ने सभी 10 जोनों को मिलाकर प्रतिदिन एक करोड़ रूपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया ।
आयुक्त ने 30 जून 2026 तक सम्पतिकर की वर्ष 2026-27 हेतु अदायगी किये जाने पर सम्पति करदाताओं को 6.25 प्रतिशत की सम्पतिकर में छूट का लाभ प्रदान कर अधिकाधिक राजस्व वसूलने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिए है। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों सहित समस्त जोनों के सम्पूर्ण राजस्व अमले को सनहाल की राजस्व वसूली पर निगम हित में लगातार फोकस करने के निर्देश दिए है।


आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरों को मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व अधिक से अधिक स्थानों में वर्षा जल संचयन हेतु रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। आयुक्त ने बारिश में जल भराव के स्थलों को चिन्हित कर वहाँ वर्षा जल संचयन हेतु रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने सभी जोन कमिश्नरों को शहर क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार लाने की दृष्टि से निर्देशित किया है।आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण के सभी प्रकरणों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
साप्ताहिक टी एल समय सीमा की बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री पंकज के शर्मा, श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, जोन कमिश्नरों, उपायुक्तगणों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं की उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *