The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पूर्व कर्मचारी ही सीए कार्यालय में चोरी का आरोपी निकला, 7.80 लाख रुपये बरामद

Spread the love

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट्स कार्यालय में लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कार्यालय का पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते भी शामिल है, जिसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, कार्यालय की कैशियर अपर्णा नायक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जुलाई की रात अज्ञात आरोपी कार्यालय में घुसा, कटर से कैश काउंटर का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर फरार हो गया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, कर्मचारियों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने बिलासपुर से पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि कार्यालय में रखी नकदी की जानकारी होने के कारण उसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.80 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *