The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आत्मानंद इंग्लिस मीडियम विद्यालय के बच्चों को राशन देने प्राचार्य को मिला था तीन माह का चावल, फिर भी नही किया वितरण

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। आत्मानंद इंग्लिस मीडियम विद्यालय के बच्चों को तीन माह मध्याह्न भोजन नही मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आत्मानंद विद्यालय में प्राचार्य की मनमानी में एक और खुलासा हुआ है। दरअसल आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य को बच्चों को दिसम्बर 2021 सूखा राशन वितरण करने व जनवरी, फरवरी 2022 में पक्का भोजन खिलाने शासन ने चावल भी वितरण किया था। शासन से दिये चावल को लेने के बाद भी प्राचार्य ने बच्चों को राशन वितरण नही किया और न ही पक्का भोजन कराया गया। आखिर शासकीय स्कूल में पढ़ाई करने वाले अन्य स्कूल के बच्चों ने तीन माह भोजन किया है। इसके बाद भी आत्मानंद विद्यालय के बच्चों के साथ प्राचार्य द्वारा ऐसा क्यों किया गया ऐसा समझ से परे है। वही अधिकारी भी हाथ पे हाथ धरे रह गए। कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर बीईओ तक ने तीन माह से बच्चों को एमडीएम से दूर रखने वाले पर कार्रवाई नही की और न ही तीन माह भोजन कराने जोर दिया गया। जबकि बीईओ से आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य को केवल नोटिस जारी कर औपचारिता निभा दिया गया। वर्सन,,तीन माह बच्चों को न तो राशन वितरण किया गया और न ही पक्का भोजन दिया गया था। कोई सुविधा नही होने के कारण ऐसा करना पड़ा, शासन से तीनों माह का चावल मिला था। जिसे अन्य माह में एड कर दिया गया। रंगलाल बारले, प्राचार्य, आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल कवर्धा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor