The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य होंगे शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के प्रभारी अध्यक्ष

Spread the love

रायपुर। राज्य शासन द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष एवं मनोनीत सदस्यों को तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया है। इन शालाओं में पदस्थ प्राचार्यों को अस्थायी रूप से प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा राष्ट्रीय शासकीय मिशन के अंतर्गत संचालित हाई स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन 31 मार्च 2012 को किया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *