The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

वन विभाग के कर्मी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिहार। नालंदा में गुरुवार की रात एक वन विभाग के कर्मी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। घटना राजगीर के रेल थाना के समीप की है। कर्मी वेणु वन से ड्यूटी करने के बाद सब्जी खरीदकर जगदेव नगर स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घटना को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, वन विभाग के एसीएफ अतीष कुमार, रेल थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। घटना देर शाम हुई ,घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर ही रेल थाना है और अधिकारियों का भी आवास है।
बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त कर वन कर्मी 55 वर्षीय रामप्रवेश राम बस स्टैंड के समीप से सब्जियां खरीदकर सिविल ड्रेस में ही पैदल घर लौट रहा था। यदि दौरान सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी किसी ने हत्या की कर दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *