The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आदिवासियों को न्याय देने भूपेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री अमरजीत भगत

Spread the love

रायपुर। आरक्षण के मसले पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने के फैसले पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, फैसला स्वागत योग्य है। देश में आदिवासियों के संरक्षण और विकास के कार्य कांग्रेस ने ही किया है और आगे भी करेगी। भाजपा ने आदिवासियों के अधिकार पर न कोई समाधान निकाला न उनके विकास के कोई काम किए। उन्होंने कहा, “देश आजाद हुआ, उस समय आरक्षण कांग्रेस ने दिया, आज भी आरक्षण को लेकर कांग्रेस प्रतिबद्ध है, भाजपा आरक्षण के मसले पर बुरी तरह घिर चुकी है। आदिवासियों का भाजपा ने लगातार अपमान किया है।”
उन्होंने आगे कहा मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है, आदिवासियों के साथ कांग्रेस सरकार खड़ी है और आदिवासियों को न्याय दिलाने हर संभव स्तर पर काम सरकार कर रही है और प्रक्रिया पूरी कर अधिकार सभी को मिलेगा इसका आश्वासन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है।”जिस तरह की बेतुके बयान और सवाल भाजपा उठा रही तो यह उचित नहीं कि आदिवासियों को अधिकार दिलाने के बजाए उस पर राजनीति की जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *