The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जनता की सेवा और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रही साय सरकार अमित चिमनानी

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार “जनता सर्वोपरि” के संकल्प के साथ सुशासन को मजबूत कर रही है। उन्होंने जनता से दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारी रूपेश पांडे के निलंबन का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य की संवैधानिक व्यवस्था में जनता का अपमान और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आयोजित “सुशासन तिहार” जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। उनके अनुसार, इस अभियान के माध्यम से जनता की शिकायतें सुनी जा रही हैं और उन पर तत्काल कार्रवाई कर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है। अमित चिमनानी ने कहा कि सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणाम समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहे हैं और इससे जनता का शासन पर विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे, जबकि कांग्रेस और उसके नेताओं ने इस अभियान में बाधा पहुंचाने तथा जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया। उनके अनुसार, सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ में विकास, जन सरोकार और जनकल्याण का नया आयाम स्थापित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *