The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर,हादसे में युवक मौके पर ​ही तोड़ा दम

Spread the love

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के शारदा चौक में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मारी।यह घटना सुबह करीब छह बजे की है यह हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार का पैर कटकर ही अलग हो गया। घायल युवक का नाम विकास विश्वकर्मा है। उसे इलाज के लिए तुरंत आम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों ने बताया कि खून ज्यादा बह जाने और आंतरिक चोटों की वजह से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। टीआई केके बाजपेई ने बताया कि विकास आजाद चौक की तरफ जा रहा था। अभी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि कार में तीन युवक सवार थे। मौके पर मौजूद भीड़ ने कार चालक की जमकर की पिटाई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर गोलबाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक सुनील साहू को हिरासत में ले लिया है।इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *