The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्रक में घुसकर मोबाइल चोरी कर रहे युवक को ट्रक ड्राइवर व हेल्फर ने पकड़ा,आरोपी ने किया ब्लेड से हमला

Spread the love

रायपुर । ट्रक में घुसकर मोबाइल चोरी कर रहे युवक को ट्रक चालक व हेल्फर ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने ट्रक के हल्फर को ब्लेड मार कर लहुलुहान कर दिया। मामला की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश निवासी अभिषेक वासुदेव 36 वर्ष ने उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ट्रक चलाता है ट्रक में गिटटी भरकर हीरा नगर आर.आर इस्पात के पास उरला रायपुर सिमेंट फैक्ट्री लाया था। माल खाली नही होने की वजह से 28 अप्रैल की रात वह व ट्रक का हेल्फर लक्ष्मी नारायण ट्रक में सोये हुए थे,तभी रात 2 बजे के करीब ट्रक का दरवाजा खुलने की आवाज आने पर उनकी नींद खुल गया।उन्होंने देखा कि हाथ में ब्लेड लिये हुए युवक ने प्रार्थी का मोबाइल उठा लिया। जिसके बाद जैसे ही उसके हेल्फर ने उसे पकड़ना चाहा आरोपी ने अपने पास रखे ब्लेड से उस पर हमला बोल दिया। इससे उसके हाथ में चोट लगने से खुन बहने लगा। नीचे पल्सर बाइक में उसका एक और साथी मौजूद था,वह उसके साथ भागने ही वाला था तब तक प्रार्थी व हेल्फर ने उसे पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान पल्सर में बैठा उसका साथी भाग गया। तभी पुलिस आ गई,पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश कुमार पारधी,पिता झाडूराम पारधी निवासी पारधी मोहल्ला उरला एवं अपने साथी का नाम राज सिसोदिया बताया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर ​मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor