The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

​तेज रफ्तार कार अं​नियंत्रित होकर पलटी,इंजीनियर की मौत,परिवार बाल-बाल बचा

Spread the love

रायपुर। तेज रफ्तार कार अनिय़ंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई ज​बकि कार सवार महिला सहित दो बच्चे बाल—बाल बच गए। कार सवार परिवार दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को रायपुर सिलतरा निवासी चंद्रहास साहू 42 वर्ष जो रायगढ़ जिंदल पावर प्लांट में इंजीनियर थे,पत्नी और दो बच्चों के साथ दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रायपुर आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मयूर स्कूल ग्राम उमरिया के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चंद्रास साहू की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी व बच्चे बाल—बाल बच गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *