The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क पर बैठे मवेशियों को ट्रक ने मारा टक्कर आधा दर्जन मवेशियों की हुई मौत

Spread the love

धमतरी।सड़क हादसे में आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि शहर के मुख्य चौक चौराहों के अलावा नेशनल हाइवे पर मवेशियों का झुंड नजर आना आम बात है। जिसकी वजह से हादसों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कभी मवेशी हादसे का शिकार हो रहे तो कभी मवेशियों की वजह से हादसा हो रहा है। बताया गया कि बुधवार की रात्रि रायपुर रोड ग्राम सम्बलपुर के ट्रक क्रमांक एपी 07 टी डब्लू 4444 के द्वारा सड़क पर बैठे मवेशियों को ठोकर मार दिया गया।  इस हादसे में आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। ईधर सूचना पर मौके में पुलिस पहुंची थी। ट्रक को जप्त किया गया अर्जुनी थाना प्रभारी उमेन्द्र टण्डन ने बताया कि हादसे में 6 नग मवेशियों की मौत हुई है। पुलिस ट्रक जप्त कर आगे की कार्यवाही कर रही है। वही गौसेवकों द्वारा सभी गौवंशो का अंतिम संस्कार किया गया है।

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *