The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalSports

महिला क्रिकेट टीम महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में हुई शामिल

Spread the love

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज तड़के 3 बजे भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित अन्य खिलाड़ी और कोच भी मौजूद रहे, जिन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती का दिव्य अनुभव लिया। टीम के सदस्यों का मंदिर समिति द्वारा विधिवत स्वागत किया गया और दर्शन के पश्चात सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस धार्मिक अवसर पर खिलाड़ियों ने आध्यात्मिक वातावरण में बाबा महाकाल के दर्शन कर विशेष पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *