The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पशु शेड मूल्यांकन के बदले रिश्वत मांगने पर तकनीकी सहायक हटाए गए

Spread the love

जिला पंचायत गौरेला ने मनरेगा तकनीकी सहायक तरुण ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से सभी पदीय दायित्वों से पृथक कर दिया है। यह कार्रवाई एक समाचार रिपोर्ट और वायरल वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें उन पर पशु शेड के मूल्यांकन के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया था। आरोप है कि हेतराम राठौर के पिता धर्मलाल के नाम पर बने पशु शेड के मूल्यांकन कार्य के लिए 5000 रुपये की मांग की गई, जिसमें से 4000 रुपये का लेनदेन जनपद पंचायत कार्यालय की छत पर हुआ। शिकायत के अनुसार, रिश्वत देने के बावजूद संबंधित फाइल लंबे समय तक लंबित रखी गई और कार्य पूर्ण नहीं किया गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की, जबकि मामले की आगे जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor